फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर्मियों को आज लगाई जाएगी बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विकास भवन में विधानसभा चुनाव में लगे मतदान कर्मियों के शत-प्रतिशत टीकाकरण के संबंध में बैठक हुई। डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव में 9535 कर्मचारियों की ड्यूट लगाई गई है। सभी लोग बूस्टर डोज लगवा लें। इसके लिए दो फरवरी को विशेष मेगा कैंप लगेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयोग ने सभी मतदान कर्मचारियों को फ्रंट लाइन वर्कर चिह्नित करते हुए पहली, दूसरी, बूस्टर डोज लगवाने के निर्देश दिए हैं। सभी मतदान कर्मचारियों को इनकी बूस्टर डोज दूसरे वैक्सीन लगने के तीन महीने होने के बाद लगाई जा रही है। यह सुविधा मतदान कार्मिकों को ही दी जा रही है। अत: समस्त मतदान कार्मिक इस सुविधा का लाभ उठाएं। बताया कि बुधवार को जिले के प्रमुख कार्यालय कलक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस लाइन, बीएसए ऑफिस, डीआईओएस कार्यालय, पीएनबी, एसबीआई, बीएचईएल, ग्रासलैंड समेत सभी विकासखंड कार्यालय, समस्त एबीएसए कार्यालय पर विशेष वैक्सीनेशन टीम के सदस्य समस्त मतदान कार्मिकों को वैक्सीन की डोज लगाएंगे। इस दौरान सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, एसीएमओ डॉ. एनके जैन, डीडी कृषि केके सिंह, डीपीआरओ जीआर गौतम, बीएसए वेदराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें