फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज... जिले के 15.11 लाख मतदाता करेंगे 45 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिले की चार विधानसभा सीटों पर रविवार को मतदान होगा। 15,11,525 मतदाता 45 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिले में बनाए गए 1,739 पोलिंग बूथों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए इस बार सभी मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गईं हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जनपद की चारों विधानसभाओं से 45 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी गरौठा विधानसभा से मैदान में हैं। जबकि, सदर सीट और मऊरानीपुर से 10-10 तथा बबीना से 11 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। निर्वाचन आयोग ने पुलिस व प्रशासनिक टीमों को गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। मतदान केंद्रों के इर्दगिर्द कड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा। हालांकि, मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। पहली बार जनपद के सभी 925 मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गईं हैं। कोविड संक्रमण के प्रसार की गुंजाइश न रहे, इसके लिए कोविड हेल्प डेस्क से सभी मतदाताओं को एक हाथ के ग्लब्ज उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा मतदान का समय भी एक घंटा बढ़ाया गया है। लोग सहूलियत से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए किसी भी पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1,250 से अधिक नहीं रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें