फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी से लखनऊ के लिए शुरू होगी वॉल्वो बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। परिवहन निगम झांसी एक जनवरी 2022 से लखनऊ के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस सेवा के शुरू होने पर यात्री चार घंटे में कानपुर और साढ़े पांच घंटे में लखनऊ पहुंचेंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए वातानुकूलित बस सेवा वॉल्वो का संचालन करने जा रहा है। यह बस झांसी और लखनऊ के बीच केवल कानपुर में रुकेगी। आरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि झांसी के लोगों ने परिवहन विभाग लखनऊ को पत्र लिखकर लखनऊ के लिए वाल्वो बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। शासन से इस बस को चलाने की स्वीकृति मिल गई है। इस बस का किराया निर्धारित किया जाना है। वैसे कानपुर के लिए संभावित किराया करीब पांच सौ से साढ़े पांच सौ तथा लखनऊ के लिए सात सौ से साढ़े सात सौ रुपये के बीच होगा। हालांकि अंतिम किराया सूची 28 दिसबंर तक फाइनल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें