संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से नगरा स्थित टीआरएस मैदान में खेलो बुंदेलखंड वाॅलीबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन दिन विभिन्न टीमों के बीच मैच खेले गए। फाइनल मैच झांसी और बांदा के बीच खेला गया, जिसमें झांसी ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन क तीसरे मैच में झांसी ने 25-16, 25- 13 के सीधे सेटों में ललितपुर को शिकस्त दी। पांचवा मैच विवेकानंद कॉलेज व बीआईईटी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें विवेकानंद कॉलेज ने 28- 26, 25-11 से सीधे सेटों से जीता। सातवां मैच झांसी व चित्रकूट के मध्य हुआ, जिसमें झांसी ने 25-21, 25 -14 से सीधे सेटों में चित्रकूट को हराया। दसवां मैच झांसी व बांदा की टीमों के बीच खेला गया जिसमें बांदा 21-19, 15-11 से विजेता रहा। पहला सेमीफाइनल मैच विवेकानंद कॉलेज व बांदा के बीच हुआ, जिसमें बांदा ने 19-25, 25-11, 15-9 से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच जालौन व डीवीए झांसी के मध्य हुआ, जिसमें झांसी 25-17, 25-16 के सीधे सेटों में जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वॉलीबाल के फाइनल मैच में बांदा व झांसी के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, इसमें झांसी ने 24-25, 25-21 व 15-07 सेटों से जीत हासिल की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आशीष उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि श्रेष्ठ साहू, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल रहे।