फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के चार महीने बाद ग्राम प्रधान की बेटी की मौत, दो दिन बाद जाने वाली थी मायके; परिजन ने लगाए ये आरोप

Thu, 20 Aug 2026 03:23 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में शादी के चार महीने बाद ग्राम प्रधान की बेटी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने मेडिकल अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। हत्या करके फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
शिल्पी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के एट (जालौन) के पचोखरा ग्राम पंचायत के प्रधान रमेश अहिरवार की बेटी शिल्पी (20) का शव मंगलवार देर-रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शादी महज चार महीने पहले शिवाजी नगर निवासी मनीष अहिरवार से हुई थी। 
विज्ञापन


उसकी मौत से नाराज परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उनको शांत कराया। परिजन दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम प्रधान रमेश ने बताया कि परिवार में सबसे छोटी बेटी शिल्पी की शादी 22 अप्रैल 2026 को थाना नवाबाद के शिवाजी नगर निवासी मनीष से की थी। मनीष मूल रूप से मोठ के पाड़री गांव का रहने वाला है। वह पंचायत सहायक पद पर काम करता है। मंगलवार रात मनीष ने फोन करके शिल्पी के फंदा लगाने की बात बताई। 
विज्ञापन
Trending Videos

वह लोग भी मेडिकल अस्पताल जा पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता का आरोप है कि उसके गले एवं पांव में चोट के निशान थे। मारपीट करके शिल्पी को फंदे से लटकाया गया। उधर, उसकी मौत की सूचना पर नवाबाद पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक मंगलवार देर रात शिल्पी की मौत की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसकी मौत की वजह साफ हो सकेगी। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

दो दिन बाद जाने वाली थी मायके
शिल्पी की मौत के बाद से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता रमेश ने बताया कि दो दिन बाद ही शिल्पी रक्षाबंधन के लिए मायके आने वाली थी। सभी उसका इंतजार कर रहे थे। अब उसके आने के पहले मौत की खबर आ गई। उनका आरोप है कि शिल्पी से दहेज के लिए पांच लाख नकद मांगे जा रहे थे जबकि शादी में 15 लाख रुपए खर्च किए थे। ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। शिल्पी अक्सर अपने साथ मारपीट की शिकायत करती थी।

 

ससुराल के लोगों ने गेट तोड़कर फंदे से नीचे उतारा
ससुराल जनों का दावा है कि शिल्पी ने फंदा लगाकर सुसाइड की हालांकि सुसाइड की वजह वह भी नहीं बता पा रहे हैं। पति मनीष के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे शिल्पी को लेकर वह मार्केट गया था। शाम 7 बजे अपने ममेरे भाई के साथ बाहर चला गया।
विज्ञापन

रात 8 बजे लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। रोशन दान से देखने पर शिल्पी फंदे से लटकी दिखी। उसके बाद उन लोगों ने दरवाजा तोड़कर शिल्पी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें