ट्रक के नीचे फंसी रही बाइक, मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बाइक पर चार लोग सवार होकर गुजर रहे थे। जैसे ही वे भेल चौकी क्षेत्र स्थित महिमा ढाबा के पास पहुंचे, तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह से ट्रक के नीचे जा घुसी और बुरी तरह फंस गई। हादसे के दौरान महिला और मासूम बच्चा ट्रक के पहियों की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
दो की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
हादसे में घायल दोनों युवकों के शरीर और सिर पर जानलेवा चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही भेल चौकी व बबीना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय राहगीरों की मदद से दोनों गंभीर घायलों को फौरन अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत मेडिकल कॉलेज/हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक के नीचे फंसी बाइक और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की वैधानिक जांच और अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।