वायरल वीडियो में ग्राम ढिवकई में पार्टी के कार्यकर्ता वोट देने के नाम पर खुलेआम रुपये बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और रुपये बांट रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
झांसी के गरौठा विधानसभा क्षेत्र में सपा के पक्ष में वोट देने की बात करते हुए रुपये बांटने का एक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में ग्राम ढिवकई में पार्टी के कार्यकर्ता वोट देने के नाम पर खुलेआम रुपये बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और रुपये बांट रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रुपये बांटने का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। गरौठा थाना क्षेत्र के ग्राम ढिवकई हरिजन बस्ती में आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया गया।
पुलिस ने रुपये बांट रहे ढिवकई निवासी कुंवर लाल यादव, बृजेंद्र प्रताप सिंह, शिवचरन अहिरवार एवं रामप्रसाद अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सपा के जिला सचिव सुधीर जायसवाल का कहना है कि पूरे मामले से सपा का कोई लेना देना नहीं है, पार्टी को बदनाम करने का षडयंत्र किया जा रहा है।