फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: खेत पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस मान रही आत्महत्या

Sun, 06 Feb 2022 08:00 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई भगवानदास ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कर शव लटका दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के रक्सा थाने इलाके में रविवार की सुबह एक युवक का शव खेत पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। परिजन हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि, पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। मामले की पड़ताल जारी है।

विज्ञापन


ग्राम अठोंदना निवासी जगदीश कुशवाहा का पुत्र मेहताब कुशवाहा (35) बटाई पर खेत लेकर खेती करता था। इसके अलावा वो आवास-विकास कॉलोनी में ठेला लगाकर सब्जी भी बेचता था। उसकी पत्नी रामकुमारी पिछले एक सप्ताह से मायके गई हुई थी। उसके दो पुत्र शिवकुमार (16), टीनू (14) व पुत्री सोनम (8) घर पर थीं। 
शनिवार की रात मेहताब घर से रोजाना की तरह खेत पर रखवाली के लिए गया था। सुबह उसका शव खेत पर बनी कोठरी में बल्ली के सहारे लटका हुआ मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई भगवानदास ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कर शव लटका दिया गया है। 
विज्ञापन


उसका कहना है कि फंदे पर लटके भाई के पैर जमीन को छू रहे थे। ऐसे में आत्महत्या हो ही नहीं सकती है। हालांकि, हत्या किसने की और किस इरादे से की, इस बार मृतक का भाई कुछ नहीं बता पाया। वहीं, रक्सा पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला है। हालांकि, मामले की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें