फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: मुठभेड़ में शातिर बदमाश को लगी गोली, साथी सहित किया गिरफ्तार

Wed, 11 Aug 2021 03:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का डकैती डालने के कई मामलों में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : is
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में मंगलवार की रात तकरीबन दो बजे एरच थाना इलाके में बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की गोली से एक बदमाश जख्मी हो गया। उसे साथी सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


रात में एरच थाना पुलिस व स्वाट टीम गुरसराय बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर गुजर रहे दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें जनपद प्रयागराज के थाना नैनी इलाके का सब्जी मंडी निवासी बदमाश सुनील कुमार गौड़ पुलिस की गोली से घायल हो गया। 

जबकि, दूसरे बदमाश प्रयागराज के थाना उतरावा निवासी रामचंद को पुलिस ने दौड़कर पकड़ा। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का डकैती डालने के कई मामलों में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें