फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर झांसी मिटाकर लिखा गया वीरांगना लक्ष्मीबाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई लिखना शुरू हो गया। इसकी शुरुआत प्लेटफार्म एक के दिल्ली एंड पर लगे बोर्ड से की गई। साथ ही आरक्षण टिकट मेें भी जेएचएस की जगह वीजीएलबी स्टेशन कोड दर्ज होने लगा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बुधवार को गृह मंत्रालय की सहमति पर झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई कर दिया था। रेलवे ने दूसरे दिन ही झांसी स्टेशन का स्टेशन कोड जेएचएस बदलकर वीजीएलबी कर दिया। शुक्रवार को नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर भी झांसी की जगह स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई कर दिया गया। नए स्टेशन कोड को भी फीड कर दिया गया। वहीं, रेलवे स्टेशन पर झांसी को मिटाकर उसकी जगह पेंट कर वीरांगना लक्ष्मीबाई लिखना शुरू कर दिया गया है। दिल्ली एंड पर झांसी की जगह वीरांगना लक्ष्मीबाई लिखे जाने के बाद उसकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही स्टेशन पर सभी जगह व कार्यालयों में झांसी की जगह वीरांगना लक्ष्मीबाई लिख दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें