फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

123 केंद्रों पर 37500 को आज लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 123 केंद्रों पर 37500 को आज लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन

झांसी। कोविड टीकाकरण महाभियान के बाद अब जिले में विशेष अभियान चलाकर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। सोमवार को शिविर के जरिए 37500 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिले में 123 जगहों पर टीकाकरण शिविर लगेंगे। इसमें लाभार्थी पहली और दूसरी डोज ले सकते हैं।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को विशेष आयोजन में शहरी क्षेत्र के कई स्थानों पर कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों लगाई जाएंगी। साथ ही लाभार्थी या तो ऑनलाइन पंजीकरण कराकर या सीधे केंद्रों पर जाकर टीका लगवा सकता है। 37500 लोगों को टीकाकरण लगाने का लक्ष्य है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सभी पीएचसी सहित जिले के 123 स्थानों पर टीकाकरण सत्र होंगे। इसमें शहरी क्षेत्र में 17 जगह और ग्रामीण में 106 स्थानों पर शिविर लगेगा। इसके लिए 176 टीमें ग्रामीण और 45 शहरी क्षेत्र में लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगेगी कोविशील्ड
मेडिकल कॉलेज, यूपीएचसी बड़ागांव गेट बाहर, चांद दरवाजा, नगरा, तहसील, राजघाट, पुलिया नंबर नौ, सीपरी बाजार, इमलीपुरा, इतवारीगंज, सिद्धेश्वर नगर, झोकनबाग, रेलवे अस्पताल, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल।
यहां लगेगी कोवैक्सीन
मेडिकल कॉलेज, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तालपुरा, रेलवे अस्पताल, जिला अस्पताल, पुलिस अस्पताल, आयुर्वेदिक कॉलेज, कैंट अस्पताल, महिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें