फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 केंद्रों पर होगा टीकाकरण, 30 हजार को लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना टीकाकरण का मेगा कैंप शुक्रवार को 68 केंद्रों पर लगेगा। इस दौरान 30 हजार लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। आनस्पॉट पंजीकरण भी लाभार्थी करा सकते हैं। टीकाकरण केंद्रों पर पहली और दूसरी दोनों डोज लगेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही सर्वोत्तम हथियार है। टीकाकरण के बाद संक्रमण की संभावना कम हो जाती है। फिर भी यदि संक्रमण हो भी जाता है तो अधिक गंभीर स्थिति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि आठ अक्तूबर को मेगा शिविर में 30 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि शहरी क्षेत्र में सभी पीएचसी सहित जिले के 68 जगहों पर टीकाकरण होगा। इसके लिए 185 टीमें लगाई गई हैं। अब तक झांसी में 13.16 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें 10.50 लाख से अधिक लोगों को पहली और 2.65 लाख से ज्यादा को दूसरी डोज लग चुकी है। 15 लाख लोगों को टीकाकरण लगाने का लक्ष्य है।
इन स्थानों पर लगेंगे कैंप
मेडिकल कॉलेज, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव गेट बाहर, चांद दरवाजा, नगरा, यूपीएचसी तालपुरा, तहसील, राजघाट, पुलिया नंबर नौ, सीपरी बाजार, इमलीपुरा, इतवारीगंज, रेलवे अस्पताल, जिला अस्पताल, पुलिस हॉस्पिटल, आयुर्वेदिक अस्पताल, महिला अस्पताल, कैंट हॉस्पिटल, अभिभावक स्पेशल सिद्धेश्वर नगर, झोकनबाग, भगवती लाज मानिक चौक, वार्ड नंबर 45, पेट्रोल पंप, शहीद पार्क में शिविर लगेगा। आनस्पॉट पंजीकरण कर पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें