फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री देखेंगे विकास कार्यों की हकीकत

Tue, 08 Dec 2015 01:02 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सरकार के विकास कार्यक्रमों व जनकल्याणकारी योजनाओं की हकीकत मुख्यमंत्री खुद देखेंगे। इसके लिए वह एक जनवरी से 15 फरवरी के मध्य जनपदों का भ्रमण करेंगे। इस संबंध में शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सरकार के विकास कार्यक्रमों व जन कल्याणकारी योजनाओं की स्थानीय स्तर पर समीक्षा कर लें। अधिकारी मौके पर जाकर विकास की हकीकत जानें। कमी पाए जाने पर तत्काल सुधार करें। अपने भ्रमण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शासन के कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। साथ ही स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इसके लिए तैयारियां अभी से कर ली जाएं। खासतौर पर डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत चिह्नित ग्रामों को प्राथमिकता से लिया जाए।

मालूम हो कि साल 2017 में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री के उक्त दौरे को चुनावी तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है। मुख्यमंत्री चुनाव में जनता के बीच जाने से पूर्व अपने सभी वादे पूरा करना चाहते हैं। यही वजह है कि वह प्रदेश की सपा सरकार द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जमीनी हकीकत वह स्वयं देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें