संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। दिल्ली के विनोद कांप्लेक्स स्पोर्ट्स स्टेडियम में अखिल भारतीय जीत कुनै डो मार्शल आर्ट संघ की ओर से 21वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप का 27 से 29 दिसंबर तक आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदेश के खिलाड़ियों ने सात गोल्ड व चार सिल्वर मेडल हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग के अंडर-12 में झांसी की माही ने केरल को, अंडर-13 में जीविका ने दिल्ली को पराजित कर, अंडर-14 में कुमकुम यादव ने गोल्ड मेडल जीता। टीम के कोच सौरभ कुशवाहा, टीम मैनेजर अनुष्का यादव रही। खिलाड़ियों की जीत पर जीत कुनै डो मार्शल आर्ट संघ के जिला सचिव दीपक वर्मा और रोहित पांडेय, स्वप्निल मोदी, बृजेंद्र कुमार यादव ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।