फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police encounter in jhansi: पुलिस मुठभेड़ में फरार हत्यारोपी के पांव में लगी गोली, कई बार चकमा देकर भाग चुका है शातिर

Fri, 27 May 2022 08:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

एसपी नैपाल सिंह के मुताबिक ककरबई पुलिस ने गुरुवार देर रात एक बाइक सवार को रोकने की कोशिश की। इस पर बाइक सवार अपनी गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर वह फायरिंग करने लगा। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के ककरबई में मछली कांछ रोड पर पुलिस मुठभेड़ में फरार हत्यारोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्त में आए आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसपी (आरए) नैपाल सिंह के मुताबिक ककरबई पुलिस ने गुरुवार देर रात एक बाइक सवार को रोकने की कोशिश की। इस पर बाइक सवार अपनी गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर उसने पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक गोली उसके बाएं पैर में लग गई। इससे घायल होकर वह वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील (36) पुत्र बृजभान सिंह निवासी डुमरई बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह मछली कांच से अपने गांव जा रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई अन्य गंभीर मामलों में मुकदमें दर्ज
हैं। कई बार की दबिश देने के बाद भी वह पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके पास से 32 बोर की पिस्टल समेत दो कारतूस बरामद किए हैं। उसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें