फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: झांसी में उमा भारती का हमला- जनता नहीं भूली सपा सरकार में हुए कब्जे, अपहरण और फिरौती के धंधे

Fri, 11 Feb 2022 05:32 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बेहद जरूरी है। बुंदेलखंड का विकास, पेयजल समस्या दूर करने के लिए जितना काम भाजपा ने किया, उतना काम किसी सरकार ने नहीं किया।
विज्ञापन
उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्सा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि सपा सरकार में मकान, दुकान, खेतों पर हुए कब्जे, बहन-बेटियों का अपमान, व्यापारियों का अपहरण और फिरौती वसूली के धंधे को अब तक प्रदेश की जनता भूली ही नहीं है। ऐसे में फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का जनता मन बना चुकी है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव को सपने में भगवान श्रीकृष्ण दिखाई दे रहे हैं। मुझे भी एक दिन सपना आया और सपने में शोले फिल्म का दृश्य दिखाई दिया, जिसमें गब्बर कहता है कि मेरा इतना आतंक है कि जब बच्चा रोता है तो मां कहती है सो जा। वरना गब्बर आ जाएगा। इसी तरह प्रदेश की जनता मतदान तारीख पर सुबह उठते ही भाजपा के पक्ष में वोट डालने का मन बना चुकी है। क्योंकि लोग जानते हैं कि बीजेपी को वोट नहीं दिया तो सपा आ जाएगी।

विज्ञापन

2024 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के लिए यूपी में बहुमत जरूरी- उमा

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का विकास, पेयजल समस्या दूर करने के लिए जितना काम भाजपा ने किया, उतना काम किसी सरकार ने नहीं किया। यहां डिफेंस कॉरिडोर बना, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनाया गया। उन्होंने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बेहद जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें