फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 12वीं की परीक्षा रद्द होने से 22388 छात्रों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना महामारी के बीच सरकार ने बच्चों की सेहत को प्राथमिकता पर रखते हुए यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी किया है। इस फैसले से झांसी के 22388 छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 24 अप्रैल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू करने का एलान किया था। बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली थीं। पंचायत चुनाव के चलते निर्वाचन आयोग ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने के लिए बोर्ड से बात की थी। इसके बाद बोर्ड ने आठ मई से परीक्षाएं कराने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षा के लिए जिले में 77 परीक्षा केंद्र भी बना दिए गए। परीक्षा में हाईस्कूल के 25381 और इंटरमीडिएट के 22388 समेत 47769 परीक्षार्थियों को बैठना था। इसी बीच यूपी बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा को रद कर दिया। बच्चों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखने की बात कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द करने का एलान किया। तुरंत ही आईसीएसई बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी। इससे झांसी ललितपुर के 3200 छात्र-छात्राओं को राहत मिली। अब यूपी बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा भी रद्द कर दी है। ऐसे में झांसी के 12वीं कक्षा के 22388 छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के आंकड़े
कक्षा: 12वीं
छात्र: 11967
छात्राएं: 10421
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें