फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी में ट्रक ने बाइक को मारी टक्करए दो दोस्त गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती*
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी-शिवपुरी हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रक्सा थाना क्षेत्र के डोंगरी गांव के कलारिया मजरे में रहने वाले अरुण आदिवासी (22) पुत्र महेश और शिवा आदिवासी (20) पुत्र रामपाल बाइक पर सवार होकर झांसी से वापस घर लौट रहे थे। करौली माता मंदिर के पास झांसी-शिवपुरी हाईवे पर बाजना कट से अपने गांव की सड़क पर मुड़ते समय पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त करीब 10 मीटर दूर उछलकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बेसुध अवस्था में लहूलुहान पड़े युवकों के कारण हाइवे पर आवागमन प्रभावित हो गया। इसी बीच मौके पर पहुंची डायल 112 ने एंबुलेंस के जरिए दोनों युवकों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर क्रेन मशीन से क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाया। थाना प्रभारी रक्सा उदय प्रताप ने बताया कि हादसे की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। घायलों का इलाज चल रहा है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फरार ट्रक चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें