फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


एरच। जमीन पर रखे एक ट्रांसफार्मर से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस कारण ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
ब्लॉक बामौर के ग्राम भदरवाराबुजुर्ग गांव की बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इस ट्रांसफार्मर को जमीन पर रखकर बिजली आपूर्ति की जा रही है। प्रधान प्रतिनिधि नंदकिशोर पटेल ने बताया कि दो दिन पहले जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर में दौड़ रहे करंट की चपेट में एक भैंस के आ जाने से उसकी मौत हो गई। इससे पहले भी कई जानवर चपेट में आने से मर चुके हैं। स्थानीय रामकुमार विश्वकर्मा, राधेलाल, प्रताप पटेल, अवधेश पटेल ने प्लेटफार्म बनाकर उस पर ट्रांसफार्मर रखने की मांग की है।इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता शिवगोपाल विश्वकर्मा ने कहा कि भदरवाराबुजुर्ग में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर को हटाकर ऊंचाई पर रखने के लिए कर्मचारियों को अवगत करा दिया है। जल्द ही समस्या का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें