फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी के दो साल बाद विवाहिता की फंदे से लटकी मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार के अंबाबाय में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार रात ससुराल में उसका शव खूंटी के सहारे दुपट्टे से लटका मिला। मायके वालों के पहुंचने से पहले ससुराल के लोग भाग निकले। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाहिता से मारपीट हुई। उसके गले एवं चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना सीपरी बाजार के अंबाबाय निवासी रविंद्र की दो साल पहले विष्णु देवी से शादी हुई थी। उसका शिवपुरी मध्य प्रदेश के पिपारा गांव में मायका था। विष्णु देवी के पिता रामसेवक के मुताबिक शादी में साढ़े सात लाख रुपये समेत अन्य वस्तुएं दीं। कुछ समय बाद ससुराल वाले कार की मांग करने लगे। सात जून को विष्णु देवी मायके आई थी। कुछ दिन मायके में रहने के बाद 11 जून को ससुराल चली गई। शुक्रवार रात आठ बजे उसके ससुराल वालों ने फोन करके बताया कि विष्णु देवी ने फंदा लगा लिया है। मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। अंदर कमरे में लाश खूंटी के सहारे लटकी हुई थी। जमीन पर पांव टिके हुए थे। चेहरे एवं शरीर पर चोट के निशान थे। पिता का आरोप है कि मारपीट के बाद उसे मारकर फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पिता रामसेवक की तहरीर पर पति रविंद्र, ससुर हिम्मत लोधी समेत सास के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें