झांसी के थाना नवाबाद के कोछाभांवर निवासी तहसील अधिवक्ता सुरेश कुशवाहा के ऊपर कुछ गुरुवार को अज्ञात लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया। तेजाब गिरने से सुरेश गंभीर रूप से झुलस गए।
झांसी के थाना नवाबाद के कोछाभांवर निवासी तहसील अधिवक्ता सुरेश कुशवाहा के ऊपर कुछ गुरुवार को अज्ञात लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया। तेजाब गिरने से सुरेश गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुरेश सुबह-सुबह अपने खेत की ओर टहलने गए थे। जब वह वापस आ रहे थे तभी पहले से घात लगाए खड़े गांव के ही दो लोगों ने उनपर पीछे से तेजाब फेंक दिया। जिससे उनकी पीठ का हिस्सा झुलस गया। सूचना पर इंस्पेक्टर नवाबाद ईश्वर सिंह व चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय परमेंद्र सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।