फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मोर्चरी के कचरे में मिलीं, दो खोपड़ियां और मानव अंगों की हड्डियां, कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा

Wed, 13 Dec 2023 06:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मामले को लेकर कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने दाषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि यह भी पता लगाया जाए कि यह खोपड़ियां व हड्डियां किसकी हैं।
विज्ञापन
झांसी मेडिकल कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को झांसी में मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित मोर्चरी की सफाई की जा रही थी। इसी दौरान कचरे से दो मानव खोपड़ी व मानव अंगों की बीस से अधिक हड्डियां बरामद हुईं। इस पर वहां मौजूद कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि सात दिसंबर को मोर्चरी में रखे गल्ला व्यापारी संजय जैन के शव की आंखें चूहे खा गए थे। जबकि, बीते रोज मोर्चरी के परिसर में खुले में तीन अज्ञात शव मिले थे। इन अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेसी पूर्व मंत्री की अगुवाई में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे थे। इसी दरम्यान मोर्चरी की सफाई के दौरान मानव खोपड़ियां व हड्डियां बरामद हो गईं। इसमें कुछ अधजली हडि्डयां भी थीं। इसे लेकर कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया।

उन्होंने दाषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि यह भी पता लगाया जाए कि यह खोपड़ियां व हड्डियां किसकी हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहौर का कहना है कि मोर्चरी में खोपड़ी व हड्डियों का मिलना गंभीर मामला है। इसकी गहराई से जांच कराकर तह तक जाया जाएगा। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें