झांसी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा के दौरान 25 सचिव अनुपस्थित रहे। इस पर उनका वेतन रोक दिया गया। दो सचिवों की कार्य प्रगति बहुत खराब होने पर उनको निलंबित कर दिया गया। इसमें ब्लॉक गुरसराय के सचिव धर्मजीत सिंह और ब्लाक मोंठ के सचिव सलिल वर्मा शामिल हैं।
मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने ग्राम पंचायतों में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की। इसमें प्रत्येक ब्लाक के पांच-पांच खराब प्रगति वाले सचिवों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। ऑनलाइन प्रगति के आधार पर की गई समीक्षा में ब्लॉक बड़ागांव के सचिव संतोष सिंह, बबीना के अतुल कुमार, चिरगांव के किशोर कुमार, मऊरानीपुर के सुदीप तिवारी, अशोक कुमार गौतम, हरिश्चंद्र, अनिल कुमार, ब्लॉक बंगरा के शशिकांत यादव, अजय पाल सिंह सेंगर, अजय कुमार विद्यार्थी, अजय सिंह, अरविंद कुशवाहा द्वितीय, ब्लाक गुरसरायं के सचिव अशोक गुप्ता, गजेंद्र सिंह, धर्मजीत, ब्लाक बामौर के राजकुमार, हेमंत साहू, अतुल भारद्वाज, वीर सिंह, श्रद्धा खरे, ब्लाक मोंठ के प्रीतम सिंह, सलिल वर्मा, सुनील कुमार, देवेंद्र कुमार, अरविंद श्रीवास्तव बैठक में अनुपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित सचिवों का माह नवंबर का वेतन रोक दिया। साथ ही निर्देश दिए कि सात दिन में कार्य पूरा करें। ब्लाक बबीना के सचिव राजेश मोहन श्रीवास्तव का माह नवंबर का वेतन रोकते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी है।