फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन की धुलाई को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह प्लेटफार्म पर धुलाई को लेकर कंपनी कर्मचारी व वरिष्ठ कार्य निरीक्षक के बीच विवाद की स्थिति बन गई। हालांकि, उच्च अधिकारियों के दखल के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म व पटरियों की सफाई व धुलाई का ठेका लखनऊ की प्राइम कंपनी के पास है। कंपनी ने इस काम के लिए तीन पालियों में करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों को लगा रखा है। अनुबंध के तहत कंपनी कर्मचारियों को अपनी यांत्रिक मशीनों से प्लेटफार्म की धुलाई का काम करना चाहिए, लेकिन कर्मचारी पाइप लगाकर यह काम करते हैं। इससे पानी की बर्बादी हो रही है।
शनिवार को वरिष्ठ कार्य निरीक्षक अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ प्लेटफार्म पर पहुंच गए और उन्होंने पाइप से धुलाई को रोक दिया। इससे विवाद की स्थिति बन गई। बाद में वह पाइप भी अपने साथ ले गए। इससे सफाई कर्मचारी आक्रोशित हो गए और एकत्रित होकर वरिष्ठ कार्य निरीक्षक के कार्यालय पहुंच गए। वहां पाइप न मिलने पर कर्मचारी स्टेशन मैनेजर के पास पहुंच गए। इससे काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। उच्च अधिकारियों के दखल के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

मालूम हो कि बरसात में प्लेटफार्म पर गंदगी अधिक हो जाती है। ऐसे में मक्खियां बढ़ जातीं हैं। प्लेटफार्म की फिनायल के साथ धुलाई होने पर ही मक्खियां कम हो पाती हैं। प्लेटफार्म को पूरी तरह साफ करने में यांत्रिक मशीनें काम नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें