गुरसराय। शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे गुरसराय रामनगर रोड पर मुक्तिधाम के अंदर दो मोर-नर और मादा मृत अवस्था में मिले। बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने वन विभाग व पुलिस को सूचना दी।
वन क्षेत्राधिकारी गुरसराय राधेश्याम दिवाकर सहित वन विभाग का स्टाफ और कार्यवाहक थाना प्रभारी महेंद्र भदौरिया, उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वन विभाग की टीम ने मृत मोरों का पोस्टमार्टम कराने के बाद राजकीय सम्मान के साथ दोनों मोरों को दफनाया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त मोरों की मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। संवाद
मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू