फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार : किसानों की हृदयाघात की बढ़ती घटनाओं के बाद सीएचसी और पीएचसी में रखवाईं किट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। भीषण ठंड में खेतों की रखवाली के दौरान किसानों को हृदयाघात की घटनाएं बढ़ने के बाद सीएचसी और पीएचसी में कार्डिएक किट रखवाई गई हैं। इससे सीने में दर्द और हृदयाघात के पीड़ितों का तुरंत इलाज शुरू हो सकेगा। प्राथमिक उपचार के बाद ही उन्हें हायर सेंटर भेजा जाएगा।



ग्रामीणों के अनुसार कई बार ऐसा होता है कि मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाने के बाद उपचार के लिए डॉक्टर का इंतजार करना पड़ता है। कभी-कभी केंद्र पर डॉक्टर नहीं मिलते हैं, ऐसे में गंभीर रोगियों का तुरंत उपचार में दिक्कत आती है। इन्हें बिना प्राथमिक उपचार किए मेडिकल कॉलेज ले जाना घातक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि हृदयाघात के मरीजों के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने कार्डिएक किट बनाई है। इसमें कई जीवनरक्षक दवाएं हैं। इन किटों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव, चिरगांव, मोंठ, बबीना, गुरसराय, बंगरा, बामौर, मऊरानीपुर के अलावा पीएचसी पर भी रखवा दिया है। चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों से कहा गया है कि रोगियों को दवा देकर ही उच्च चिकित्सा के लिए रेफर करें।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें