फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाईवे पर दो कारें टकराईं, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बंगरा। बृहस्पतिवार शाम झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे पर बंगरा में जियो पंप के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के संबंध में बताया गया कि एक कार बागेश्वर धाम से भिंड की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार झांसी की तरफ से आ रही थी। इसी बीच बंगरा में दोनों वाहन टकरा गए। टक्कर में दोनों वाहनों के ड्राइवर साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद छतरपुर निवासी अनूप कुमार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे कृष्णकांत, अनिल परिहार, गोलू और अनुराग शर्मा को भी चोटें आईं, जिनका बंगरा में उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार ललित पांडे भी मौके पर पहुंचे। टोल प्लाजा के वाहनों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त दोनों कारों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें