फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कारखाने में एक के बाद एक हुए दो हादसे, दो कर्मचारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार की सुबह रेल कारखाने में एक के बाद एक दो हादसे हुए, जिनमें दो कर्मचारी घायल हो गए। पहले हादसे में धमाके के साथ सिलिंडर फटने से यहां कर्मचारियों की बीच भगदड़ मच गई। जबकि, दूसरी घटना में सीढ़ी पर चढ़कर काम कर रहा कर्मचारी गिर गया, जिससे वो घायल हो गया।
विज्ञापन

रेलवे का वैगन मरम्मत कारखाना शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे धमाके की आवाज से दहल उठा। इससे कर्मचारियों के बीच अफरातफरी मच गई। कारखाने के स्पीकिंग सेक्शन में ललितपुर के नेहरू नगर निवासी रामरतन कुशवाहा (59) हॉर्स वेल्डिंग स्टोर से ऑक्सीजन सिलिंडर निकाल रहे थे, उन्होंने जैसे ही सिलिंडर को नीचे रखे टायर पर फेंका, तभी धमाके के साथ वो फट गया। इससे सिलिंडर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में वेल्डर रामरतन घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फटे सिलिंडर के बिखरे हुए टुकड़ों को एकत्र कर जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं, इस घटना के लगभग दो घंटे बाद दूसरा हादसा हो गया। पेंटिंग शॉप में लकड़ी की सीढ़ी पर खड़े कर्मचारी घनश्याम श्रीवास गिरकर घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया। हालात गंभीर होने से पर उन्हें यहां से महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें