फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक ने मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सरोज अस्पताल के ठीक सामने हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े डंपर को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में ड्राइवर एवं क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए ग्वालियर के लिए रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना नवाबाद के बजरंग चौकी के अंतर्गत सरोज हॉस्पिटल के सामने बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे नासिक से प्याज लादकर एक ट्रक कानपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने खड़े डंपर में जा टकराया। ड्राइवर हनूफ एवं क्लीनर शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ट्रक के अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर बजरंग चौकी प्रभारी आरके सिंह मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को किसी तरह ट्रक से बाहर निकाला गया। टक्कर की वजह से ट्रक बीच रोड पर आड़ा-तिरछा खड़ा हो गया। करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। डायवर्जन करके वाहन किसी तरह आगे निकाले गए। उधर, दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें