फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मोंठ में झांसी-कानपुर हाईवे स्थित साईं कुआं के पास खड़े ट्रक से तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कानपुर देहात के देवरा हाट थानांतर्गत मुरलीपुर निवासी राजेश यादव (38) ट्रक चालक था। बुधवार को वह परीछा प्लांट से डस्ट लाने के लिए आ रहा था। रास्ते में मोंठ हाईवे पर साईं कुआं के पास विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से बचने के प्रयास में वह नियंत्रण बिगड़ गया। इसके चलते वह खड़े ट्रक से टकरा गया। तेज टक्कर होने की वजह से चालक राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें