झांसी। एसएसपी ने बृहस्पतिवार की शाम चार थानेदारों को इधर से उधर कर दिया है। रक्सा में उप निरीक्षक राहुल राठौर, बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय, चिरगांव थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह, कटेरा का थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव को बनाया गया है। परमेंद्र कुमार सिंह, अजमेर सिंह भदौरिया और रजनीश कुमार को गैर जिले में तबादला होने की वजह से पुलिस लाइन भेजा गया है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने दी। संवाद