फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने बस स्टैंड में आग से ट्रक व कार जले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। न्यू रोड पर पुराने बस स्टैंड के निकट टायर मार्केट में सोमवार की रात आग लग गई। आग से एक कबाड़ की दुकान, ट्रक व कार जल गई। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हो सका।
विज्ञापन

मिनर्वा से गोविंद चौराहा मार्ग के बीच पुराने बसस्टैंड पर टायर मार्केट बना हुआ है। इस मार्केट में पुराने टायर बेचे जाते हैं। कई बेकार टायर भी इधर- उधर पड़े रहते हैं। सोमवार की रात करीब तीन बजे किसी खराब टायर में आग लग गई। उस समय आसपास सन्नाट था। आग धीरे- धीरे कर लोहे से बनी एक दुकान (गुमटी) तक पहुंच गई। दुकान के बाद आग ने पास खड़े एक ट्रक और कार को भी अपने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग उग्र हो गई और तेज लपटे हवा में उठने लगी। गोविंद चौराहे पर तैनात सिपाहियों ने आग की लपटें उठतीं देखीं तो उन्होंने सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मचारी एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। आग से लाखों का नुकसान हो गया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आग के कारणों का पता करने के लिए छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें