फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बारहवीं की छात्रा को अगवा करने की कोशिश, सफल न होने पर जहर देकर मार दिया

Tue, 10 Nov 2020 12:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के लहचूरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात को कमरे में बैठी पढ़ाई कर रही बारहवीं की छात्रा को अगवा करने की कोशिश की गई। जब छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने उसे जहर खिला दिया। 
विज्ञापन


घर वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में एक युवक और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा और युवक की पहले से पहचान थी। 

छात्रा के परिवार वाले युवक को पसंद नहीं करते थे और दोनों की बातचीत का विरोध करते थे। मामले की जांच की जा रही है। यह घटना रात को करीब नौ बजे की बताई जा रही है। 
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि पुलिस को जो जानकारी दी गई उसके मुताबिक किशोरी अपने घर में बैठी पढ़ाई कर रही थी, जबकि परिवार के लोग घरेलू कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए जिसमें एक  इटायल गांव निवासी बब्बू राजा था। 
विज्ञापन

बब्बू को किशोरी के परिवार वाले भी जानते हैं। किशोरी के पिता का कहना है कि युवक उनकी बेटी को अपने साथ जबरन ले जाने की कोशिश कर रहा था। जब उसने विरोध किया तो जहर पिला दिया। घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

इस मामले में बब्बू राजा और उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि छात्रा जब कक्षा दस में इटायल गांव के स्कूल में पढ़ती थी तब से बब्बू राजा से उसकी पहचान थी। दोनों के बीच बातचीत भी होती थी। छात्रा  के पिता विरोध करते थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें