फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करेगी आरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करेगी आरपीएफ
विज्ञापन

झांसी। ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा व सफर के दौरान उनके साथ होने वाली घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए महिला कोचों की सुरक्षा पुख्ता होगी। आरपीएफ ने एक महिला दस्ता बनाया है, जो झांसी से ग्वालियर व झांसी से बीना जाने वाली ट्रेनों में ड्यूटी कर रहे हैं। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के दौरान महिला कोच की वीडियोग्राफी भी होगी। पुरुष यात्री मिलने पर आरपीएफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

ट्रेेनों के महिला कोच में अक्सर पुरुष यात्री सवार हो जाते हैं, जिस कारण महिला यात्री को परेशानी होती है। तमाम शिकायतों के बाद आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुुरक्षा आयुक्त उमाकांत तिवारी ने एक विशेष महिला दस्ता का गठन किया है। यह दस्ता झांसी से ग्वालियर व झांसी से बीना जाने वाली ट्रेनों के महिला कोचों में ड्यूटी करेगा। ट्रेनों में सवार होने से पहले पुरुष यात्रियों को आसपास भी नहीं भटकने दिया जाएगा। मंडल से गुजरने वाली पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, पठानकोठ एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में दस्ता ड्यूटी करेगा। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुुरक्षा आयुक्त उमाकांत तिवारी ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। इस दस्ते की भी समय-समय पर जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें