फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकमगढ़ से मुंबई के लिए चलेगी ट्रेन, झांसी वालों को भी फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। होली पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर रेल प्रशासन बलिया से मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इस ट्रेन का टीकमगढ़ में भी ठहराव है। इस ट्रेन के संचालन से झांसी के लोगों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

मध्य रेलवे मुंबई से बलिया के बीच तीन सप्ताह के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इस ट्रेन के चल जाने से टीकमगढ़ के लोगों को फिलहाल मुंबई जाने के लिए सीधी रेल सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से जिन यात्रियों की सीट कंफर्म नहीं हो पा रही है, वे भी टीकमगढ़ से ट्रेन पकड़ सकेंगे। ट्रेन संख्या 01001 त्रि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन लोक मान्य तिलक टर्मिनल से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सात मार्च से 30 मार्च तक 14.15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 1.45 बजे बलिया पहुंचेगी। जबकि, ट्रेन संख्या 01002 त्रि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन नौ मार्च से एक अप्रैल तक बलिया से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 15.15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 3.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन का पहला फेरा नौ मार्च को बलिया से दोपहर 3.15 बजे चलकर शुरू होगा और टीकमगढ़ 10 मार्च की सुबह 8.40 बजे पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें