फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइटों का पालन करें, नहीं तो एक अप्रैल से कटेगा चालान

विज्ञापन
एक अप्रैल से नियमों का पालन नहीं करने पर चालान कटना शुरू हो जाएगा। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
ट्रैफिक लाइटों का पालन करें, नहीं तो एक अप्रैल से कटेगा चालान
विज्ञापन

झांसी। महानगर के चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती देखकर अगर आप निकल जाते हैं, तो थोड़ा रुक जाइए। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो एक अप्रैल से चालान कटकर सीधे घर पहुंच जाएगा। ट्रैफिक लाइटों के जरिए आपके वाहन की हर सूचना एकत्रित की जा रही है।
180 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी के तहत इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया गया है। इसके लिए महानगर के 13 चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल और कैमरे लगाए गए हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ट्रैफिक सिग्नलों के जरिए यातायात संचालन शुरू कर दिया गया है। इलाइट चौराहे पर तो पूरी तरह से ट्रैफिक सिग्नलों का पालन कराने के लिए होमगार्ड खड़े किए गए हैं। जबकि अन्य चौराहों पर अभी कोई पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के मुताबिक जिन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नलों का पालन नहीं हो रहा है, वहां पर ट्रायल के तहत डाटा संकलित किया जा रहा है। इसमें यह देखा जा रहा है कि एक बार लाल बत्ती पर कितने वाहन निकलते हैं। पूरा डाटा संकलित होने के बाद चालान काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों का कहना यह भी है कि कुछ जगहों पर रुकने का समय ज्यादा है और निकलने का समय कम है। इसे लेकर भी ट्रायल किया जा रहा है, जिसके हिसाब से सिग्नल में समय की फीडिंग हो जाएगी। स्मार्ट सिटी के एसीईओ शादाब असलम का कहना है कि वाहन चालकों को ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करना चाहिए।
नियम तोड़ने वाले वाहन पर रहेगी नजर
ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत कैमरों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। चालान प्रक्रिया शुरू होने के बाद जो भी वाहन सिग्नल तोड़ेगा, उस पर लाल फॉक्स लाइट पड़ेगी। इसके बाद कैमरा उसकी नंबर प्लेट पर फोकस करके वाहन पोर्टल से डाटा लेकर चालान काट देगा।
विज्ञापन

पर्यावरण की भी मिलेगी जानकारी
कमांड सेंटर के तहत चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इन पर उस चौराहे और क्षेत्र के पर्यावरण का हाल दिखाई देगा। साथ ही अगर किसी रास्ते पर आगे रूट डायवर्जन और जाम की स्थिति है, तो वैकल्पिक मार्ग की जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें