थाना प्रभारी व आरक्षक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
- फोटो : ???? ????
चिरूला थाना प्रभारी की गाड़ी ट्रैक्टर से टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराकर पलटी
झांसी। दतिया जिले की चिरूला थाना प्रभारी की गाड़ी शनिवार रात ग्वालियर झांसी राजमार्ग स्थित फार्म हाउस के पास ट्रैक्टर से टक्कर के बाद डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में थाना प्रभारी समेत आरक्षक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए दतिया जिला अस्पताल भेजा। यहां से उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
दतिया जिले की एमपी और यूपी सीमा जोड़ने वाले थाना चिरूला में पदस्थ थाना प्रभारी भूमिका दुबे शनिवार की रात करीब 12 बजे ग्वालियर झांसी हाईवे पर गश्त पर थीं। तभी सामने से गलत साइड से आ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर से टक्कर के बाद गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में थाना प्रभारी के सिर में चोट आई है। साथ ही आरक्षक भी घायल हो गया। इसके बाद थाना प्रभारी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।