फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपरागत कांवड़ यात्रियों को न रोका जाए: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों की संख्या सीमित तथा सांकेतिक रुप से होनी चाहिए। जो लोग परंपरागत रुप से कांवड़ यात्रा लेकर जाते हैं, उन्हें रोका न जाए। नए लोगों को समझाया जाए। जब कांवड़ यात्रा शुरू हो, तब कांवड़ियों के लिए बार्डर तथा विभिन्न टोल प्लाजा पर कोविड- 19 हेल्प डेस्क स्थापित की जाए। इसमें पल्स ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाए। मास्क तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जाए। यदि कहीं पर खाद्य पदार्थ वितरित किए जाते हैं, तो उसकी चेकिंग अवश्य की जाए।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में मंडल के तीनों जिलों और मप्र के बार्डर के जिलों के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ समन्वय बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि मंदिरों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो। एसडीएम तथा सीओ अपने क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी करते रहें।
डीआईजी जोगेंदर कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा का पहले से संकल्प लेने वालों को ही जाने दिया जाए। बार्डर पर उप्र और मप्र दोनों ओर से चेकिंग की जाए। अवैध शराब के नियंत्रण पर सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अवैध शराब का निर्माण, विक्री व परिवहन सख्ती से रोका जाए। अवैध खनन की जानकारी सभी जिले एक- दूसरे से साझा कर कार्रवाई करें। अवैध खनन के परिवहन में लिप्त वाहनों की धरपकड़ और सीज करें।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी झांसी आंद्रा वामसी, जालौन प्रियंका निरंजन, ललितपुर ए. दिनेश कुमार, एसएसपी शिवहरि मीणा, एसपी ललितपुर प्रमोद कुमार, एसपी जालौन यशवीर सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन पीके सिंह, डीएम शिवपुरी एके सिंह, एसपी शिवपुरी राजेश सिंह, डीएम टीकमगढ़ सुभाष द्विवेदी, डीएम निवाड़ी आशीष भार्गव, एसपी निवाड़ी आलोक सिंह, डीएसपी ट्रैफिक सागर संजय खरे, एसडीओपी अशोक नगर लक्ष्मी सिंह, एसडीएम देवेंद्र सिंह, दतिया, भिंड, छतरपुर आदि के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें