फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नहीं करते सैंपलिंग का विरोध, झूठा है इल्जाम

Fri, 04 Nov 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
market news - फोटो : demo
विज्ञापन
सुभाषगंज के व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को बाजार बंद करके डीएम और एसएसपी से मुलाकात की। उनको पत्र देकर बताया कि वह सैंपलिंग का विरोध नहीं करते हैं। खाद्य विभाग के अधिकारी उन पर झूठा इल्जाम लगा रहे हैं। अधिकारियों से निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर उन्होंने अपने प्रतिष्ठान खोले।
विज्ञापन

धनतेरस के दिन सुभाषगंज बाजार में खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा था। व्यापारियों ने त्योहार के समय विभाग की कार्रवाई का विरोध किया था। इसके उपरांत खाद्य विभाग की टीम ने व्यापारियों पर अभद्रता करने और सैंपल छीनने की एफआईआर दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सुभाष गंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय जैन और महामंत्री प्रमोद किलपन के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से मुलाकात की। व्यापारियों ने एसएसपी को बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने फर्जी आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई है और टीम के आरोप निराधार हैं, जबकि पुलिस ने व्यापारियों के प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की है। एसएसपी ने व्यापारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
इधर, व्यापारियों ने डीएम को बताया कि वह सैंपल लेने का विरोध नहीं कर रहे हैं। खाद्य विभाग की टीम द्वारा व्यापारियों से की जा रही उगाही का विरोध करते हैं। डीएम ने व्यापारियों की बात सुनकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इससे पूर्व व्यापारियों की बैठक हुई। जहां से एकत्र होकर व्यापारी अधिकारियों से मिलने पहुंचे और इस दौरान अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोल लिए। प्रतिनिधिमंडल में अनूप गुप्ता, अरुण राय, श्यामजी राय, भगवान दास अग्रवाल, आशीष गेड़ा, अजय खुराना, संजय जैन, मनोज अग्रवाल, विशाल साहू, सुधीर मोदी शामिल रहे।
विज्ञापन


व्यापारियों ने ये रखे तर्क
- व्यापारियों ने एसएसपी को बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने द्विवेदी जलपान गृह में सैंपलिंग के दौैरान अभद्रता करना बताया है। दुकान के फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि व्यापारियों ने कोई अभद्रता नहीं की है और न ही सैंपल छीने हैं।
- डीएम को बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने दीपावली के कुछ दिन पहले मोंठ, चिरगांव, समथर सैंपलिंग की कार्रवाई की थी, लेकिन टीम ने वहां से उगाही कर सैंपल नहीं भरे और लौट आई। सुभाष गंज के व्यापारी घूस नहीं देते हैं तो यहां से सैंपल भरने लगते हैं।

दिखने लगा मुहिम का असर
सुभाष गंज के व्यापारियों द्वारा बाजार को एक रंग में रंगने की मुहिम का असर दिखने लगा है। सुभाष गंज का बाजार पचास प्रतिशत से अधिक नारंगी रंग में रंग चुका है। अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि पुताई के लिए मजदूर न मिलने के कारण काम नहीं हो पाया। एक सप्ताह में सभी दुकानें एक रंग में हो जाएंगी। स्वच्छता की शपथ लेकर व्यापारियों ने दुकान का कूड़ा डस्टबिन में डालना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें