फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: एचटी लाइन की चपेट में आने से जिंदा जला ट्रैक्टर चालक, आधे घंटे तक जलता रहा, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 16 Nov 2023 08:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

युवक की मौत से नाराज परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विद्युत विभाग के अभियंताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
मृतक कृष्णा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के समथर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक जिंदा जल गया। करीब आधे घंटे तक युवक करंट की चपेट में आकर जलता रहा। वह ट्रॉली में धान लेकर एक खेत से दूसरे खेत पर जा रहा था। युवक की मौत से नाराज परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विद्युत विभाग के अभियंताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

 

समथर के बरनाया गांव निवासी कृष्णा (18) पुत्र देवीदयाल राजपूत पिता के साथ खेती करता था। गुरुवार दोपहर धान की कटाई हो रही थी। धान ट्रॉली में भरकर कृष्णा दूसरे खेत में ले जा रहा था। रास्ते में हाईटेंशन तार नीचे झूल रहे थे। जैसे ही कृष्णा ट्रैक्टर लेकर तार के नीचे से गुजरा, उसकी छतरी तार से छू गया। इसके बाद तेज धमाका हुआ। ट्रैक्टर में आग लग गई। कृष्णा भी आग की चपेट में आ गया। आसपास के लोग भी दौड़े लेकिन, करंट होने से किसी की हिम्मत नहीं हुई। पॉवर हाउस में फोन करके बिजली आपूर्ति बंद कराई गई।

इसके बाद पानी डालकर आग बुझाई गई। तब तक कृष्णा की मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर लगते ही गांव के लोग भी वहां जमा हो गए। नाराज ग्रामीण हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही सीओ हरिमोहन सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। परिजनों एवं ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर आईपीसी की धारा 304ए और 427 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

बेटे की लाश देख बिलख उठी मां
हादसे की सूचना मिलते ही कृष्णा की मां नीतू और अन्य परिजन भी पहुंच गए। इकलौते बेटे की लाश देखते ही मां नीतू बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने किसी तरह उसे होश में लाया। इकलौते बेटे की लाश देखकर उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत का पिता को भी गहरा सदमा लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें