फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसी गई गर्भवती की जान?: महिला की संदिग्ध हालत में मौत, मायके वाले हत्या का लगा रहे आरोप, बेटी कह रही कुछ और

Thu, 16 Nov 2023 03:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पोस्टमार्टम के दौरान महिला के सिर पर चोट का निशान मिले हैं। मायके वालों ने मारपीट की आशंका जताई है, जबकि पति का कहना है बाथरूम में गिरने से लगी चोट के चलते उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
मृतका रामश्री (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी के प्रेम नगर के ईसाई टोला मोहल्ले में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान उसके सिर पर चोट का निशान मिले हैं। मायके वालों ने मारपीट की आशंका जताई है, जबकि पति का कहना है बाथरूम में गिरने से लगी चोट के चलते उसकी जान चली गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

ईसाई टोला निवासी रामश्री (38) अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। वह सात महीने की गर्भवती थी। उसका पति हर प्रसाद प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। पति हर प्रसाद के मुताबिक, मंगलवार रात को वह खाना खाकर ऊपर वाले कमरे में सोया था। उसकी पत्नी रामश्री और बेटी नीचे वाले कमरे में सो रही थी। बुधवार सुबह करीब 4 बजे रामश्री  बाथरूम गई थी। वहां पांव फिसल जाने से वह गिरकर बेहोश हो गई। 
विज्ञापन

बेटी ने यह बात उसे बताई। इसके बाद परिवार के लोग रामश्री को अस्पताल लेकर पहुंचे। बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वही रामश्री के मायके वालों का कहना है कि परिवार में अक्सर मारपीट होती थी। मारपीट की वजह से रामश्री को चोट आई और उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी रामश्री के सिर में चोट के निशान मिले हैं हालांकि यह चोट गिरने से लगी या मारपीट की वजह से यह अभी साफ नहीं हुआ है। प्रेम नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार सिंह का कहना है मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें