फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने पुलिस वाहन में मारी टक्कर, कांस्टेबल की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
पुलिस वाहन को ट्रक ने टक्कर मारी। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
ट्रक ने पुलिस वाहन में मारी टक्कर, कांस्टेबल की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार तड़के तीन बजे कानपुर राजमार्ग पर उरई के पास तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक ने पुलिस वाहन में टक्कर मार दी, जिससे एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दो पुलिसकर्मियों को झांसी के एक निजी अस्पताल व एक को उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईजी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
सोमवार को रात चुनार से एक वाहन में 14 पुलिसकर्मी ट्रेनिंग पूरी कर झांसी लौट रहे थे। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे उरई से निकलते ही कानपुर राजमार्ग पर अचानक वाहन में खराबी आ गई। गाड़ी को झांसी पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल चालक वीरेंदर चला रहे थे। गाड़ी में खराबी आते ही वह उतरकर मरम्मत में लग गए। इसी बीच गाड़ी में मौजूद दस पुलिसकर्मी उतरकर सड़क के किनारे खड़े हो गए। वहीं वीरेंद्र के साथ झांसी पुलिस लाइन के एसआई रामकृपाल, हेड कांस्टेबल उदयभान व शारदा नारायण तिवारी चालक के पास खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस के वाहन में टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आकर चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मियों की सूचना पाकर उरई से पहुंची पुलिस ने चारोें को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार से पहले ही चालक वीरेंदर ने दम तोड़ दिया। जबकि, उदयभान व शारदा नारायण की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर कर दिया गया। यहां दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी सुभाष सिंह बघेल व एसपी राहुल मिठास ने प्राइवेट अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। आईजी ने चिकित्सकों से जानकारी लेकर बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें