फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज काली नहीं होगी अमावस की रात, आएगा रोशनी का सैलाब

Sun, 30 Oct 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
puja, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
रविवार को अमावस की रात काली नहीं होगी, आसमान पर चंद्रमा अपनी रोशनी भले ही न बिखरे, लेकिन दीपों की माला और विद्युत रोशनी की छटा से धरती जगमग होगी। रविवार को महापर्व दीपावली मनाया जाएगा। शनिवार को छोटी दीपावली पर भी लोगों ने दीपों से अपने घरों को सजाया। अधिकांश लोगों ने घर को सजाने के लिए स्वदेशी झालरों और अन्य सामानों का उपयोग किया।
विज्ञापन

शनिवार को कार्तिक कृष्ण की चतुर्दशी पर नरक चतुर्दशी (छोटी दीपावली) मनाई गई। हर घर में रंग बिरंगी छटा नजर आई। लोगों ने घरों व मंदिरों में उत्साह से दीप प्रज्वलित किया और मान्यता के चलते यम दीपक दक्षिण दिशा में प्रज्वलित कर रखा। छोटी दीपावली पर शनिवार को महानगर पूरी तरह से सजा रहा। घर के दरवाजे कोड़ियों, अशोक के पत्तों तथा फैंसी वंदन वार से सजे धजे, तो घर के आंगन में महिलाओं व बालिकाओं ने रंग बिरंगी रंगोलियां बनाकर मां लक्ष्मी और गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी कर की। रंग बिरंगी नीली-पीली स्वदेशी निर्मित विद्युत झालरों से बाजार के अलावा लगभग प्रत्येक घर रोशनी से भर गए। वहीं, नरक चतुर्दशी पर्व पर सुबह श्रद्धालुओं ने अपने ईष्ट देवी देवताओं के दर्शन किए और बाजार में दीपावली के लिए खील बताशे, मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमाएं खरीदे। शाम को परंपरागत रूप से घरों में दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान बच्चों व युवाओं ने जमकर आतिशबाजी भी की।
 महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार दीपावली की सुबह हनुमान जयंती मनाई जाएगी। मंदिरों में हनुमान जयंती के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। सखी के हनुमान मंदिर, परुआ हनुमान मंदिर, दूर बाबा के हनुमान मंदिर आदि में भक्ति आराधना व श्रद्धालु सुबह तड़के से जुटने लगेंगे। मान्यता है कि हनुमान जी का जन्म माता अंजनी से हुआ। महंत जी के अनुसार श्रद्धालु सुबह हनुमान जी के  दर्शन कर उनका पूजन व हनुमान चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें