फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़बग्घे को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बरुआसागर के तेंदौल गांव में बरुआ नाले पर लकड़बग्घे ने हमला कर तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया था। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्राम में ही डेरा जमा लिया था। लकड़बग्घे को पकड़ने के लिए वन कर्मियों द्वारा पिंजरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रभागीय वन अधिकारी ने ग्राम तेंदौल पहुंचकर ग्रामीणों से स्थिति का जायजा लिया। वन कर्मियों के साथ आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाकर लकड़बग्घे के पग मार्ग लिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए घरों में ही रहने की हिदायत दी। अति आवश्यक होने पर झुंड के रूप में लोगों को निकलने के लिए कहा। लकड़बग्घे को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी परवेज शहजाद, वन दरोगा प्रद्युम्न भदौरिया, वन रक्षक मनोज श्रीवास, पुष्पेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें