फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के तगड़े इंतजाम, भोजला मंडी में अर्धसैनिक बल समेत पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शांतिपूर्ण मतगणना के लिए पुलिस ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार देर-शाम तक डीआईजी जोगेंद्र कुमार एवं एसएसपी शिवहरी मीना भोजला मंडी में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे। एसएसपी शिवहरी मीना ने एक-एक प्वांइट पर जाकर सुरक्षा इंतजामों को परखा। एसएसपी के मुताबिक सुरक्षा के लिए 1500 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें अर्धसैनिक बल एवं पीएसी जवान भी शामिल हैं। एलआईयू के सौ से अधिक कर्मचारी सादे कपड़े में तैनात रहेंगे। बुधवार को मतगणना स्थल के आसपास के होटल, सराय, ढाबा की तलाशी ली गई। पुलिस ने यहां किसी बाहरी आदमी को न ठहराने देने की बात कही है। मतगणना के दौरान कोई गड़बड़ी न होने पाए इसके लिए वहां कुल 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरे भी निगरानी रखेंगे। मतगणना स्थल अंदर सिर्फ पास धारक प्रवेश पाएंगे। मीडियाकर्मियों के सिवाय सभी के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मतगणना स्थल पर स्थापित बैरियर प्वाइंट पर एक-47 से लैस पुलिसकर्मी रहेंगे।
विज्ञापन

मतगणना स्थल के आसपास डायवर्जन लागू
मतगणना आरंभ होने से पहले ही भोजला मंडी की ओर जाने वाले रास्तों को डायवर्ट कर दिया गया। मतगणना के दौरान रूट डायवर्जन प्लान के मुताबिक ग्वालियर रोड़, बुढ़ा पुल, लकारा नहर पुल से रूट डायर्वट रहेगा। सभी बैरियर प्वाइंट पर गाड़ियों की चेकिंग कराई जाएगी।
बलवा नियंत्रण दस्ते ने किया मॉक ड्रिल
भोजला मंडी के अंदर पुलिस की बलवा नियंत्रण दस्ते ने मॉकड्रिल किया। इस दौरान आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान एसएसपी ने भी बलवायियों से निपटने में पुलिस टीम की अगुवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें