फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी और जालौन से भेजी गईं पुलिस की तीन टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच के लिए झांसी और जालौन से पुलिस की तीन टीमें भेजी गईं हैं। इसके अलावा आरोपियों की तलाश के लिए झांसी और जालौन में भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

ललितपुर निवासी एक किशोरी ने मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें से चार नामजद आरोपी पीड़िता के पिता, सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव के भाई अरविंद यादव तथा पीड़िता के दो नामजद रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ललितपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। झांसी और जालौन में भी पुलिस सतर्क है। आरोपियों की तलाश में यहां भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने उक्त मामले में ललितपुर पुलिस के सहयोग के लिए झांसी से दो और जालौन से एक टीम भेजी है। ये टीमें उक्त मामले की जांच में ललितपुर पुलिस का सहयोग करेंगी।
सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच में ललितपुर पुलिस के सहयोग के लिए झांसी से दो और जालौन से एक टीम भेजी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ललितपुर से सटे आसपास के इलाकों में निगरानी की जा रही है। पुलिस पीड़ित पक्ष का पूरा सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जोगेंद्र कुमार, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें