फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में भी बढ़ रहा कोरोना, तीन पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना का खतरा फिर से मंडराने लगा है। झांसी में कोरोना के तीन नए केस मिल गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 10479 पहुंच गया है। चिकित्सक लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही लाभार्थियों को समय से वैक्सीन लगवाने की भी बात कही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोरोना के 1705 नमूनों की जांच की गई। इसमें एंटीजन किट से 1337, आरटीपीसीआर मशीन से 357 और ट्रू नेट से 11 सैंपलों की जांच की गई। इनकी जांच में तीन नए केस सामने आए हैं। मौजूदा समय में 24 एक्टिव केस बचे हुए हैं। अब झांसी में रिकवरी रेट 98.11 प्रतिशत और सीएफआर 1.6 है। चूंकि, देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों से दहशत है। ऐसे में झांसी में भी लगातार केस सामने आना चिंता का विषय है। अधिकतर लोगों ने मास्क से दूरी बना ली है। साथ ही, सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना के बढ़ते मामलों को अभी गंभीरता से नहीं लिया गया तो यहां पर भी वायरस का तेजी से प्रसार हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया चल रहे है। सभी लाभार्थी समय से अपना टीकाकरण करवाएं, ताकि उनके अंदर एंटीबॉडी विकसित हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें