फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान, स्कूल व हॉस्पिटलों पर तीन करोड़ का बिजली बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में दुकान, स्कूल, हॉस्पिटलों समेत पांच सौ से अधिक वाणिज्यिक कनेक्शनों पर तीन करोड़ से अधिक का बकाया चल रहा है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निगम लिमिटेड ने ऐसे बकाएदारों से बकाया वसूलने के लिए एक मुश्त समाधान योजना शुरू की है। इस योजना में उपभोक्ताओं को सौ प्रतिशत ब्याज में छूट दी गई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के निजी संस्थान, औद्योगिक व अन्य वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए एक मुश्त समाधान योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता 31 जनवरी तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इस योजना में बकाएदार उपभोक्ता को नवंबर तक के ब्याज में सौ प्रतिशत ब्याज में छूट दी जा रही है। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट गए हैं, वे भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। झांसी महानगर में उक्त श्रेणियों के पांच सौ से अधिक उपभोक्ता हैं, जिनसे विभाग ने योजना का लाभ लेने का आग्रह किया है। ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इस संबंध में अधिशासी अभियंता (द्वितीय) अनुभव कुमार ने बताया कि वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने का यह अच्छा मौका है। बकाया जमा न करने पर उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
नौ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा
झांसी। बिजली चेकिंग टीम ने तिलयानी बजरिया और आसपास क्षेत्रों में अभियान चलाकर नौ लोगों को चोरी करते पकड़ लिया।
शनिवार सुबह बिजली चेकिंग टीम ने रानी महल सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में अधिशासी अभियंता डी यादवेंदु के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान नौ लोगों को मीटर से पहले केबल में कट लगाकर चोरी करते पकड़ा गया। एक उपभोक्ता को कटे कनेक्शन पर बिजली जलाते पकड़ा गया। उक्त लोगों के खिलाफ बिजली थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। टीम में उपखंड अधिकारी आलोक प्रकाश, अवर अभियंता उमेश राजन, टीजी टू दिनेश प्रजापति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें