फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से उड़ाए साढ़े चार लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र मेें रहने वाली एक महिला के बैंक खाते से एक युवक ने साढ़े चार लाख रुपये निकाल गए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रेमनगर के कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी सुमनलता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। 18 दिसंबर को किसी ने यूपीआई के माध्यम से बैंक खाते की जानकारी लेकर कई बार में साढ़े चार लाख रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकलने का मेसेज देखकर वह घबरा गईं। उसने बैंक को सूचना देकर खाते को ब्लॉक कराया। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने राजेश उर्फ छोटू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें