फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छह एयर वॉल्व चुरा ले गए चोर, पांच गांवों के लोग पानी को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। रक्सा और बबीना थाना क्षेत्र में पेयजल की पाइपलाइन से सात एयर वॉल्व चोरी हो गए। इससे तीन दिन से पांच गांवाें को पानी नहीं मिल रहा है। अधिकारियों ने थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पानी न मिलने से 15 से 20 हजार की आबादी प्रभावित है।

रक्सा थाना क्षेत्र के गांव मठ, रमपुरा, अठौंदना और बाजना में बुढ़पुरा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इन गांव में 150 एमएम की पाइपलाइन जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई थी। पाइपलाइन में बनने वाली एयर के प्रेशर को निकालने के लिए वॉल्व लगाए थे, लेकिन चोरों ने मठ में एक, रमपुरा में एक, अठौंदना में तीन और बाजना में एक एयर वॉल्व चोरी कर लिए। इससे ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन




इधर, विभाग इन वॉल्व को दोबारा नहीं लगा रहा है। यही कारण है कि सप्लाई खोलने के बाद रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं, बबीना के खजुराहो बुजुर्ग में भी चोरों ने पेयजल पाइपलाइन को निशाना बनाया और वहां से भी एयर वॉल्व चोरी कर लिए। इससे वहां से ग्रामीणों को भी पानी नहीं मिल रहा है। वहीं, कुछ ग्रामीण पाइपलाइन से बर्बाद हो रहे पानी का उपयोग अपने खेत में सिंचाई के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन






विभागीय अधिकारियों की ओर से तहरीर मिल चुकी है। चोरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल मुकदमा अभी कायम नहीं हुआ है। - राहुल राठौर, रक्सा थानाध्यक्ष






वॉल्व चोरी की सूचना गांव वालों के माध्यम से हुई है। पुलिस को तहरीर दी जा चुकी है। वॉल्व को दोबारा लगाने का काम जल्द कराया जाएगा। - रण विजय, अभियंता जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें